लंदन, 13 अगस्त | आस्ट्रेलिया ने बुधवार से इंग्लैंड के साथ यहां शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए मंगलवार को अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपने ट्विटर पर आस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

Advertisement

इस टीम में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हैजलवुड को शामिल किया गया है जबकि जेम्स पैटिनसन को बाहर कर दिया गया है। 

Advertisement

पैटिंसन पहले टेस्ट का हिस्सा थे। उन्होंने पहले टेस्ट में केवल दो विकेट लिए थे। आस्टेलियाई टीम पहला मैच 251 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बनाए हुई है। 

टीम : टिम पेन (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, कैमरून बेनक्राफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सीडल, नाथन लॉयन, जोश हैजलवुड। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार