ENG V NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मोईन अली से बड़ी चूक हो गई है। हुआ यूं कि आदिल रशीद द्वारा फेंके जा रहे 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह से गच्चा खा गए। आदिल रशीद ने बल्लेबाज के नजदीक गेंद फेंकी फिलिप्स ने लॉफ्टेड शॉट खेलते हुए कवर पॉइंट के ऊपर से गेंद को मारने की कोशिश की। फील्डर मोईन अली अपन बांए दौड़ते हुए आए और कैच पकड़ने के लिए पोजिशिन ले ली।

Advertisement

यहां मोईन अली से गलती हो गई। मोईन अली के हाथ ही बंद नहीं हुए और गेंद उनके हाथ से छटक गई। गेंद मोईन अली की छाती से टकराकर जमीन पर गिर गई। मोईन अली ने शायद ही कभी अपने क्रिकेटिंग करियर में इससे ज्यादा आसान कैच छोड़ो होगा।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 81 रनों का साझेदारी की। एलेक्स हेल्स 40 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इन दोनों के अर्धशतक के दमपर इंग्लैंड ने 179 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 34 ओर केन विलियमसन 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार