इंग्लैंड (England vs New Zealand) और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 के 33वें मैच में मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस को पाकिस्तान के खिलाड़ी अहमद शहजाद की याद दिला दी। मिचेल सेंटनर द्वारा फेंके जा रहे 6वें ओवर की तीसरी गेंद पर केन विलियमसन द्वारा कैच पकड़ा गया लेकिन, ये कैच था ही नहीं।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर मिचेल सेंटनर की गेंद पर एकस्ट्रा कवर के ऊपर से कट मारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, लोकेशन से थोड़ी दूर मुस्तैदी से तैनात कीवी कप्तान केन विलियमसन ने हवा में उड़कर डाइव मारी और लगभग-लगभग एक अंसभव कैच लपक लिया। केन विलियमसन ने ऐसा दिखाया कि गेंद उन्होंने पकड़ ली है।
Non PTA Ahmed Shehzad pic.twitter.com/v9p7Qq1tcl
— Haris (@damnharris) November 1, 2022
जोस बटलर ने केन विलियमसन से बातचीत की और वो तो पवेलियन के लिए चल भी पड़े थे। मामला करीबी था जिसके चलते थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने के लिए कहा गया। रिप्ले में पता चला कि बॉल को केन विलियमसन ढंग से कैरी नहीं कर पाए थे। गेंद जमीन पर टप्पा खा गई थी। केन विलियमसन को बाद में जोस बटलर से माफी मांगते हुए भी देखा गया।
Yeah your right should have gone to Ahmed shehzad instead for this brilliant catch pic.twitter.com/PfaVDYODej
— Anthony Gonzales (@Awarahoon4) December 28, 2020