कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (Caribbean Premier League 2024) में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की तरफ से खेलते हुए मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टी20 में भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को पछाड़ते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आमिर ने टूर्नामेंट के 13वें मैच में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 2.3 ओवरों में 11 रन खर्चे। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के माम्ले में भुवी को पछाड़ दिया है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर सुनील नारायण ने फेंके है। 

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर 286 टी20 पारियों में 24 मेडन ओवर के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं आमिर ने 302 पारियों में 25 ओवर मेडन डालें है। 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामलें में आमिर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए है। टी20 क्रिकेट में सुनील नारायण 522 पारियों में 30 मेडन ओवर फेंकने के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर शाकिब अल हसन है। उन्होंने 444 पारियों में 26 ओवर मेडन डालें है। आमिर, नारायण और शाकिब दुनियाभर में टी20 लीग खेलते है लेकिन भुवनेश्वर कुमार नहीं खेलते है। वो सिर्फ भारत में ही टी20 क्रिकेट खेलते है। 

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज

सुनील नारायण- 522 पारियों में 30

शाकिब अल हसन-  444 पारियों में 26

मोहम्मद आमिर- 302 पारियों में 25 

भुवनेश्वर कुमार- 286 पारियों में 24

जसप्रीत बुमराह- 233 पारियों में 22

CPL 2024 के 13वें मैच की बात करें तो एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने मैच को DLS मेथड के तहत 10 रन से जीत लिया। उन्होंने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार