पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में रहना जानते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। आमिर फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तल्लावाहा के लिए खेल रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने गुरुवार (8 सितंबर) को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

Advertisement

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा सेंट लूसिया किंग्स की सह-मालिक हैं। इसके अलावा वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाईज़ी पंजाब किंग्स की भी सह-मालिक हैं। फिलहाल वो सीपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। जमैका और सेंट लूसिया के बीच मैच के बाद ट्विटर पर आमिर ने बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बॉलीवुड में मेरी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा।"

Advertisement

आमिर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की सोशल मीडिया पर फैंस भी अपने रिएक्शन देने लगे। कुछ फैंस कमेंट करके कहने लगे कि शायद आमिर आईपीएल में खेलने वाले हैं। आइए देखते हैं कि फैंस इस पोस्ट पर किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार