Mohammad Amir Prediction on Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। गौर करें कि भारतीय फैंस को मोहम्मद आमिर की ये भविष्यवाणी बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।
दरअसल, मोहम्मद आमिर का मानना है कि टीम इंडिया अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहा है जिस वज़ह से वो टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने IND vs WI मैच पर किया अपना पिछला प्रीडिक्शन फेल होने पर कहा, "देखिए मेरे एनालिसिस थे वो संजू अच्छा खेल (भारत-वेस्टइंडीज मैच में) गया। मुझे अभी भी लगता है वो (टीम इंडिया) अपना कम्पलीट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि बुमराह के अलावा उनका कोई भी गेंदबाज़ फॉर्म में नहीं है। उनकी बैटिंग हर मैच में कॉलेप्स कर रही है।"
वो आगे बोले, "सैमसन (भारत-वेस्टइंडीज मचै के लिए) को जितना क्रेडिट जाता है कम है। मुझे अभी भी लगता है कि आगे सेमीफाइनल है, इंग्लैंड से अच्छा मैच है। मुझे लगता है कि फाइनल में जो है ना वो इंडिया नहीं खेलेगा।"
गौरतलब है कि इससे पहले मोहम्मद आमिर ने सुपर-8 राउंड के दौरान भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले ये भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम को नहीं हरा पाएगी और वो सेमीफाइनल तक नहीं पहुचेंगे, लेकिन इसके बाद मुकाबले के दिन सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी वाली टीम इंडिया ने पूरी दुनिया के सामने मोहम्मद आमिर को गलत साबित किया।
हालांकि इन सब के बावजूद मोहम्मद आमिर सुधरने को तैयार नहीं हैं और लगातार ही टीम इंडिया को एक कमजोर पक्ष की तरह दुनिया के सामने रख रहे हैं। ऐसे में अब भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को वैसे ही धूल चटाए जैसे उन्होंने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में चटाई थी और कुछ इस तरह ही मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी को गलत साबित करके उन्हें जवाब दें।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।