विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बीती शाम तूफानी शतकीय पारी खेली। विराट ने आरसीबी के लिए 63 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के लगाकर कुल 100 रन बनाए जिसके दम पर बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। विराट के शानदार शतक के बाद अब हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान से भी विराट की तारीफों में पुल बांधें गए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने विराट का शतक देखकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर विराट फैंस तो काफी खुश हुए, लेकिन दूसरी तरफ अब बाबर आजम के फैंस आमिर पर काफी भड़क चुके हैं।

Advertisement

दरअसल, मोहम्मद आमिर ने विराट की तारीफ में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक खास मैसेज साझा करके लिखा, 'एकमात्र असली किंग विराट कोहली ने क्या जबरदस्त पारी खेली है। उनको नमन है।' मोहम्मद आमिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसके बाद अब पाकिस्तानी फैंस खासतौर पर बाबर आजम के फैंस आमिर को ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्वीट पर फैंस ने काफी सारे रिएक्शन दिये हैं।

बता दें कि इस साल आईपीएल 2023 में विराट शानदार फॉर्म में नज़र आए हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली सीजन में अब तक 13 मैचों में 44.83 की औसत और 135.86 की स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए हैं। वह सीजन में अब तक 1 शतक और 6 अर्धशतक ठोक चुके हैं। विराट के अलावा फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में आरसीबी फैंस को उम्मीद है कि इस साल अब आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के अलावा ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार