विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार (5 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के मुकाबले में शानदार 101 रनों शतकीय पारी खेली। यह कोहली का 49वां शतक था जिस वजह से विराट फैंस काफी खुश हैं। सभी कोहली की खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच बॉर्डर की दूसरी तरफ से पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने विराट को एक सेल्फिश खिलाड़ी बताया है। हफीज का मानना है कि इडेन गार्डेंस के मैदान पर कोहली ने सिर्फ अपना शतक पूरा करने के लिए धीमी बल्लेबाजी की जिसके कारण उनकी टीम मैच भी गंवा सकती थी।  

Advertisement

मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी शो पर विराट की अप्रोच पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ की भावना देखी और ऐसा इस विश्व कप में तीसरी बार हुआ है।' उन्होंने कहा, 'विराट ने 97 रन बनाने के बाद अगले तीन रन बनाने के लिए जो अप्रोच दिखाई मैं उसे गलत कर रहा हूं। वो आखिरी ओवर में अपने माइलस्टोन के बारे में सोच थे ना कि टीम को जीत दिलवाने के बारे में।'

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने विराट की इनिंग पर अपना राय रखते हुए उन्हें एक सेल्फिश खिलाड़ी कहा। वह बोले, 'आप अपने देश को रिप्रजेंट कर रहे हो और आपको विपक्षी टीम से मैच जीतना है। वो जो विराट ने आखिरी गेंदों पर सिर्फ सिंगल लिये, उसके कारण उनकी टीम हार सकती थी। विराट आखिरी बॉल पर सिर्फ सिंगल ले रहे थे ताकि उनका शतक पूरा हो सके। मुझे ये पसंद नहीं आया और ये काफी सेल्फिश था।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इस मैच में विराट ने 121 गेदों पर 101 रन जोड़े। कोहली की यह धीमी पारी जरूर थी, लेकिन इनिंगके बाद कोहली ने यह साफ कहा था कि इडेन गार्डेंस की पिच काफी धीमी हो गई है जिस वजह से यहां रन बनाना आसान नहीं है। विराट के ये शब्द बिल्कुल भी गलत नहीं थे और सभी ने देखा कि कैसे जब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी इनिंग में बैटिंग करने मैदान पर आई तब हर मैच में लगभग 400 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने वाली टीम महज़ 27.1 ओवर में ही 83 रनों पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार