अगर आप चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हो चुकी है और अब वो रिकवरी मोड पर हैं। धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई में हुई और अब वो इस सर्जरी के बाद अपने घर लौट चुके हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोमवार 5 जून को धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ये दोनों खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

Advertisement

कैफ की धोनी से मुलाकात मुंबई हवाई अड्डे पर हुई और कैफ ने इस मौके पर अपने बेटे की धोनी से मुलाकात करवाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए कैफ ने धोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हम आज हवाई अड्डे पर महान व्यक्ति और उनके परिवार से मिले। वो ऑपरेशन के बाद घर लौट रहे थे। बेटा, कबीर, बहुत खुश हुआ क्योंकि धोनी ने उसे बताया कि वो भी उसकी तरह, एक बच्चे के रूप में फुटबॉल खेलता था। जल्द स्वस्थ हो जाओ। अगले सीजन में मिलते हैं चैंपियन एमएस धोनी।'

Advertisement

कैफ द्वारा शेयर की गई इन खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद कैफ और महेंद्र सिहं धोनी 2006 तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेले। उस वर्ष भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान बार-बार विफल होने के बाद कैफ ने राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान खो दिया था। उन्होंने आखिरकार 2018 में जाकर क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की घोषणा कर दी।

अपनी फील्डिंग के जरिए कैफ ने भारतीय फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी। कैफ 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा मोहम्मद कैफ 2003 विश्व कप में उपविजेता टीम के सदस्य भी थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए 125 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 2,753 रन और 13 टेस्ट में 624 रन बनाए। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में यूपी के लिए 186 मैचों में 10,229 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार