12 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नबी अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

नबी ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 28 गेंदों में 31 रन की पारी खेलकर ये कीर्तिमान बनाया। इसे मिलाकर नबी के 88 मैचों की 79 पारियों में 28.71 की औसत से 2003 रन हो गए हैं, जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद हैं। शहज़ाद ने 60 मैचों की 60 परियों में 1952 रन बनाए हैं।

बता दें की दूसरे वनडे में ज़िम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 154 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 179 रनों पर ही ढेर ही गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार