सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) नें मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले में अपनी फील्डिंग से इतिहास रच दिया। नबी ने इस मुकाबले में कुल 5 कैच लपके, जो कि एक आईपीएल सीजन में किसी भी फील्डर द्वारा लपके गए सबसे ज्यादा कैच हैं। 

Advertisement

नबी ने मुंबई के पांच खिलाड़ियों ,  रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जेम्स नीशम, क्रुणाल पांड्या और नाथन कुल्टर नाइस का कैच लपका। 

Advertisement

बतौर विकेटकीपर भी आईपीएल के इतिहास में इससे पहले एक बार ही ऐसा हुआ था। आईपीएल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए कुमार संगाकारा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में विकेटकीपिंग करते हुए पांच कैच लपके थे। 

नबी को इस मुकाबले में कप्तान केन विलियमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। विलियमसन पूरी तरह फिट नहीं थे। उनकी जगह मनीष पांडे को टीम की कमान सौंपी गई थी। 

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82) के धमाकेदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। यह यूएई में किसी आईपीएल मुकाबले में बना सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं मुंबई का भी टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार