Mohammad Naim Hit-Wicket OUT: क्रिकेट के गेम में टी20 फॉर्मेट के आने के बाद से ही दुनियाभर के खिलाड़ी काफी रचनात्मक हो गए हैं। रफ्तार से रन जोड़ने के लिए आज बल्लेबाज़ किसी भी अजीबोगरीब शॉट को खेलने से कतराता नहीं है। लेकिन खिलाड़ियों की यही रचनात्मकता कभी-कभी उन पर ही भारी पड़ जाती है। ऐसा ही बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 (BPL 2024) के एक मुकाबले में भी देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, सीजन का 26वां मुकाबला ढाका डोमिनेटर्स और कोमिला विक्टोरियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में ढाका के लिए सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद नईम ने 45 गेंदों पर गजब 64 रनों की पारी खलेी, लेकिन इसी बीच नईम एक अजीबोगरीब शॉट खेलकर हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में अपना ही विकेट खो बैठे।

Advertisement

ये घटना ढाका की इनिंग के 17वें ओवर में घटी थी। ये ओवर मैथ्यू फोर्ड कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर फोर्ड ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंका। यहां नईम रिवर्स स्कूप मारना चाहते थे, लेकिन अपनी इसी कोशिश में वो अपना बैलेंस ही खो बैठे और उनका बल्ला सीधा स्टंप पर ही जा लगा। इस तरह नईम हिट विकेट आउट हो गए और उनकी हीरोगिरी उन पर ही भारी पड़ गई।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ढाका ने 20 ओवर में 175 रन बनाए थे जिसके जवाब में कोमिला विक्टोरियंस के लिए तौहीद हिरदॉय ने 57 गेंदों पर तूफानी 108 रनों की पारी खेली। हिरदॉय की शतकीय पारी के दम पर कोमिला विक्टोरियंस ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार