सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। एक समय तो पाकिस्तानी टीम ने 43 के स्कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि शायद पाकिस्तान की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन तभी मोहम्मद नवाज़ और इफ्तिखार ने मोर्चा संभाला।

Advertisement

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नवाज ने 22 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन जब वो खतरनाक नजर आ रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।दरअसल, हुआ ये कि अंपायर ने नवाज़ को एलबीडब्ल्यू करार दे दिया लेकिन नवाज़ ने ये सोचकर डीआरएस नहीं लिया कि वो रनआउट भी हो गए थे।

Advertisement

ये गजब की कॉमेडी तबरेज शम्सी के ओवर में देखने को मिली, वो पाकिस्तानी पारी का 13वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर नवाज ने स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए उनके पैड्स पर जा लगी। हालांकि, अंपायर को लगा कि बल्ले का किनारा नहीं लगा है इसलिए उन्होंने नवाज को आउट दे दिया। इसी बीच अंपायर के फैसले से अनजान नवाज सिंगल के लिए दौड़ पड़े लेकिन फील्डर के डायरेक्ट हिट से वो रन आउट भी हो गए थे।

अगर आप भी ये सोच रहे हो कि अगर नवाज रनआउट हो गए तो इसमें गलत क्या हुआ, तो चलिए आपको नियम समझाते हैं। नियम बताते हैं कि एक बार अगर अंपायर ने अपना फैसला दे दिया, तो उसके बाद जो कुछ भी होता है उसे शून्य माना जाता है यानि अंपायर के फैसले के बाद डेड बॉल हो जाती है। शायद नवाज़ इस नियम के बारे में नहीं जानते थे या उन्होंने अंपायर की उंगली को उठते हुए नहीं देखा था शायद इसीलिए उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला नहीं किया और पाकिस्तान ने विकेट गंवा दिया। अगर नवाज डीआरएस लेते तो वो बच जाते क्योंकि गेंद पैड पर लगने से पहले उनके बल्ले का किनारा ले चुकी थी और रिप्ले में ये देखा भी जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार