पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) मैदान के अंदर अपने शानदार खेल की वजह से तो सुर्खियों में रहते ही हैं। लेकिन, मैदान के बाहर भी वो अपने व्यवहार की वजह से फैंस का दिल जीतते ही रहते हैं। मोहम्मद रिजवान से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका गेस्चर आपका दिल जीत लेगा। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो इंडियन लड़की के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए।

Advertisement

इस दौरान हसन अली को आई लव इंडिया कहते हुए भी सुना गया था। हसन अली और इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब इसी वायरल इंडियन लड़की ने मोहम्मद रिजवान के साथ फोटों खिंचवानी चाही जिसपर रिजवान ने दिलचस्प जवाब दिया।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने लड़की से कहा, 'मैं ना तो लड़की को देख सकता हूं और ना ही उनके साथ फोटो खिंचवा सकता हूं।' दरअसल, रिजवान बेहद धर्मिक व्यक्ति हैं और लड़कियों के प्रति उनके मन में अपार सम्मान है ऐसे में इसी सम्मान को बनाए रखने के लिए वो लड़कियों से दूर रहते हैं।

मोहम्मद रिजवान ने वायरल इंडियन लड़की को ऑटोग्राफ दिया और उचित दूरी बनाकर एक सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में उनसे साथ फोटों खिंचवाई। बता दें कि मोहम्मद रिजवान को बीते दिनों पाकिस्तान एंकर जो कि एक महिला थीं उनसे नजरें चुराकर इंटरव्यू देते हुए देखा गया था। 

रिजवान जब भी किसी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देते हैं तब अपनी नजरें झुकाए हुए ही रहते हैं। वहीं अगर एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाक टीम का अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार