पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर पाकिस्तान के लिए 193 रन लगा दिए। पाकिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में मोहम्मद रिजवान ने अहम योगदान दिया।

Advertisement

रिजवान ने अंत तक नाबाद रहते हुए 62 गेंदों में 98 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रिजवान ने 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालांकि, इन 4 में से दो छक्के तो उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में ही लगा दिए। रिजवान ने 23 साल के रचिन रविंद्र की जमकर कुटाई की और उनके छक्के देखकर रावलपिंडी में मौजूद फैंस झूम उठे।

Advertisement

कीवी कप्तान टॉम लैथम ने बड़ा दांव चलते हुए पाकिस्तानी ओपनर्स के सामने दूसरे ही ओवर में रचिन रविंद्र को लगा दिया लेकिन उनका ये दांव कीवी टीम पर ही भारी पड़ गया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रिजवान ने घुटनों पर बैठकर लेग साइड की तरफ करारा छक्का मार दिया इसके बाद अगली गेंद पर भी रिजवान ने उसी दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। दो लगातार छक्के लुटाने के बाद रचिन रविंद्र का चेहरा लटका हुआ देखा जा सकता था।

वहीं, इस मैच की बात करें तो कीवी टीम को ये मैच जीतने और सीरीज बराबर करने के लिए 194 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर कीवी टीम ये मैच हारी तो पाकिस्तान अपनी सरज़मीं पर टी-20 सीरीज को 3-1 से जीत जाएगी। ऐसे में कीवी टीम ये मैच जीतने के लिए पूरी जान झोंकती हुई नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार