'सभी खिलाड़ी अपने मोबाइल फोन में लगे हैं, लेकिन रिजवान कुरान पढ़ रहा है', वायरल हुआ पोस्ट

Updated: Wed, Aug 24 2022 21:20 IST
Cricket Image for Mohammad Rizwan Reciting The Holy Quran (Mohammad Rizwan (Image Source: Twitter))

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। मैदान के अंदर और बाहर रिजवान ने कई बार इस बात को साबित किया है कि वो जितने अच्छे खिलाड़ी हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वो इंसान हैं। इस बीच मोहम्मद रिजवान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पवित्र कुरान पढ़ते हुए रिजवान की तस्वीर सामने आई है।

यह तस्वीर पाकिस्तान क्रिकेट द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। एम्सटर्डम से दुबई की यात्रा के दौरान रिजवान को कुरान में डूबे देखा गया। जहां टीम के अन्य खिलाड़ियों को मोबाइल फोन के साथ और फैंस के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। वहीं, रिजवान को कुरान में तल्लीन अपने बाकी साथियों से अलग देखा गया। 

रिजवान के इस कृत्य ने फैंस के दिलों को छू लिया है। एक यूजर ने लिखा, 'सभी खिलाड़ी अपने मोबाइल फोन पर देख रहे हैं, लेकिन रिजवान कुरान पढ़ रहा है।'  वहीं अन्य यूजर्स भी इस तस्वीर को शेयर कर विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो हैं सबसे बड़े संकटमोचक, हर बार बचाई डूबती टीम की नैया

बता दें कि टी-20 विश्वकप के दौरान विराट कोहली संग रिजवान के गले मिलने की तस्वीर भी काफी ज्यादा वायरल हुई थी। एशिया कप 2022 में रिजवान पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये विकेटकीपर बल्लेबाज 28 अगस्त को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अपना प्रभाव छोड़ पाता है या नहीं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें