पाकिस्तान को भले ही टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन विकेटकीपर औऱ ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान टीम के लिए अपनी प्रतिबद्धता से दिल जीत लिया। 

Advertisement

इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर रहे रिजवान ने 52 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। लेकिन मुकाबले से पहले उनकी तबीतय काफी बिगड़ी हुई थी। रिजवान के सीने में इंफेक्शन हो गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीसी में भर्ती कराया गया था। 2 रात आईसीयू में रहने के बाद रिजवान में वापसी की और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में एक फाइटर की तरह प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की मेडिकल टीम के डॉक्टर ने मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया। 

Advertisement

डॉक्टर ने कहा, “ रिजवान को 9 नवंबर को सीने में गंभीर इंफेक्शन हो गया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के लिए उन्होंने आईसीयू दो रात गुजारी और अविश्वसनीय तरीके से ठीक होकर मैच से पहले फिट हो गए। हम उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और तप को देख सकते हैं जो देश के लिए प्रदर्शन करने की उनकी भावना को दर्शाता है।”

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रिजवान की हॉस्टिपल की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है।

रिजवान ने टूर्नामेंट में खेले गए 6 मुकाबलों में तीन अर्धशतकों की बदौलत 281 रन बनाए और बाबर आजम के बाद वह दूसरे टॉप स्कोरर हैं। टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और 12 छक्के निकले। रिजवान ने सेमीफाइनल में अपनी पारी के दौरान 2021 में अपने 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए। वह एक साल में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार