केमार रोच के नाबाद 30 रनों के बदौलत सोमवार को वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर दौ मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रोच ने जेडेन सील्स के साथ आखिरी विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी की, इस दौरान जेडेन ने नाबाद दो रन बनाए, रोच ने अपने तीस रन की बदौलत 1,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए।

Advertisement

हालांकि, इस टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने ऐसा कैच पकड़ा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। रिज़वान ने ये कैच अपनी पोज़िशन से बाउंड्री तक भागते हुए पकड़ा जोकि काबिल-ए-तारीफ है।

Advertisement

रिजवान इस कैच की तरफ भागते हुए किसी भी पोज़िशन में नहीं थे लेकिन उन्होंने अपनी उल्टी तरफ भागते हुए जैसे ही ये कैच पकड़ा उनके साथी खिलाड़ियों ने बाउंड्री के पास ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज के लिए जेडेन सील्स ने मैच में 125 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए, जिसके चलते उन्हें प्लेयर-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार भी मिला। वह टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के वेस्टइंडीज के गेंदबाज भी बन गए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार