ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं और वो अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 487 रनों से 355 रन दूर हैं। दूसरे दिन भी गेंद और बल्ले के बीच मज़ेदार जंग देखने को मिली लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान के कीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान, जो इस मैच खेल ही नहीं रहे हैं, वो लाइमलाइट में आ गए।

Advertisement

दरअसल, दूसरे दिन के खेल के दौरान जब कैमरा पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में गया तो रिजवान को सिर पर पेपर कप रखे हुए देखा गया। देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, कई फैंस ने उनकी तुलना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में भारतीय अभिनेता बॉबी देओल के किरदार से कर दी।

Advertisement

एनिमल मूवी में जब बॉबी देओल की एंट्री होती है तो वो भी अपने सिर पर शराब के गिलास को रखकर नाच रहे होते हैं। ऐसे में जब रिजवान ने भी पेपर गिलास को अपने सिर पर रखा तो फैंस ने उनकी तुलना बॉबी देओल से करनी शुरू कर दी। वहीं, कुछ फैंस ने तो उनको ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक फैन ने कहा कि लगता है रिजवान ने गलत बॉब को कॉपी कर लिया।

Also Read: Live Score

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिजवान की इस तस्वीर के मजे ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार