पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद युसूफ के बीच रिश्तों की खटास किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले कई सालों से इन दोनों के बीच 36 का आंकड़ा रहा है और टीवी डिबेट्स के दौरान इनको एक दूसरे से भिड़ते हुए भी देखा गया है। अब एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों सारी हदें पार करके एक दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं।

Advertisement

ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल पर मोहम्मद आमिर को लेकर चर्चा हो रही थी। लाइव डिबेट में युसूफ और रमीज़ कब आपस में भिड़ गए पता ही नहीं चला और दोनों ने हद पार करते हुए एक दूसरे के खिलाफ निजी टिप्पणियां तक कर डाली।

Advertisement

युसूफ ने मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए किसी का भी नाम लेने से बचते दिखे लेकिन जब रमीज़ राजा की बारी आई तो उन्होंने युसूफ पर वार करना शुरू कर दिया। तभी युसूफ ने गुस्से में आकर रमीज राजा को सिफारिशी क्रिकेटर बोला और कहा कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता और अगर वो क्रिकेटर न होते तो कहीं स्कूल में टीचर बने होते।

युसूफ की बातें सुनकर रमीज राजा भी अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने यूसुफ को कह दिया कि लोगों को दाढ़ी रखकर झूठ नहीं बोलना चाहिए। राजा ने ये भी कहा कि युसूफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को बर्बाद कर दिया। आप भी इस लड़ाई का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

मज़े की बात ये है कि इस समय युसूफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ी कोच हैं और रमीज़ राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं। ऐसे में अभी तक तो इन दोनों के बीच दोबारा ऐसी कोई घटना देखने को नहीं मिली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार