पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच में भी मौका नहीं देगी। रोहित शर्मा की टीम आईपीएल 2022 का अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने को तैयार है और वो चाहेंगे कि अपने अभियान का अंत सुखद अंदाज़ में करें।

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कई विशेषज्ञों ने कहा है कि मुंबई के पास युवा अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में पदार्पण करने का एक अच्छा मौका है। हालांकि कैफ का इस मामले पर अलग मत है और 41 वर्षीय कैफ को लगता है कि मुंबई की टीम को अभी तक अर्जुन पर भरोसा नहीं हो पाया है और यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के खिलाफ मौका नहीं मिलेगा।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए, कैफ ने 'जूनियर' तेंदुलकर को लेकर कहा, “अगर मुंबई को लगता कि अर्जुन तेंदुलकर तैयार हैं, तो वो अब तक उसे मौका दे चुके होते। मुझे लगता है कि उन्हें लगता है कि उन्हें अभी भी अपने खेल पर काम करने की जरूरत है। एक खिलाड़ी को आजमाने के लिए एक कप्तान आखिरी गेम तक इंतजार क्यों करेगा? अगर वो काफी अच्छा होता, तो वो पहले ही प्लेइंग इलेवन में होता। मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा ऐसे कप्तान हैं जो किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए आजमाएंगे क्योंकि ये आखिरी मैच है। MI अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ जाना चाहेगा और इस मैच को जीतने की कोशिश करेगा। ”

कैफ के इस बयान में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले के टॉस में पता चल जाएगा। लेकिन अगर इस मैच में भी अर्जुुन को मौका नहीं मिला तो छोटे तेंदुलकर के फैन्स को एक बार फिर से बड़ा झटका लगेगा और फिर ये सवाल उठेगा कि क्या कभी अर्जुन को आईपीएल में मौका मिलेगा भी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार