भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुजरात के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले की दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में भी शमी ने 3 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने गेद से शानदार प्रदर्शन के चलते बंगाल की टीम गुजरात के खिलाफ मुकाबले में जीत में अहम रोल निभाया।  

Advertisement

अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबलों में शमी ने 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में 7 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 

गौरतलब है कि शमी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था,न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज,एशिया कप,वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज औऱ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया। अब उन्होंने अपने प्रदर्शन ने वापसी का दरवाजा खटखटाया है।

भारतीय टीम को 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर मे दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है और फिलहाल इसके लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है। शमी ने इस टेस्ट सीरीज में जगह के लिए दावेदारी पेश की है। बता दें कि शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट सीरीज के बाद भारत-साउथ अफ्रीका के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज में होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार