SA v IND: मोहम्मद शमी इस समय सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाजों में से एक हैं, इसका एक मुख्य कारण ये है कि वो जिस तरह से अपनी सीम को छोड़ते हैं। हर गेंद जब उनके हाथ से रिलीज होती है तो परफेक्ट लगती है और यही कारण है कि शमी जैसा करना चाहते हैं वो गेंद बिल्कुल वैसा ही करती है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन, भारतीय गेंदबाज़ों ने गेंद से धमाकेदार शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका पहले ही 30 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था, एडेन मार्क्रम पारी को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शमी ने उनको पवेलियन भेजकर अफ्रीकी टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

शमी ने ऑफ स्टंप पर एक तेज गेंद डाली जो बिल्कुल सीधी रही और मार्क्रम चारों खाने चित्त नजर आए। आलम ये रहा कि गेंद उनके बल्ले के पास से निकलते हुए उनकी गिल्लियों से जा टकराई और वो हक्के-बक्के रह गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, शमी ने इससे पहले खतरनाक दिख रहे पीटरसन को भी कुछ इसी तरह क्लीन बोल्ड किया और भारत को इस टेस्ट में मज़बूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार