28 जून। भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है।

Advertisement

 भारत की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है जबकि उसका एक बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत 11 अंकों के साथ 10 टीमों की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। न्यूजीलैंड के भी 11 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के कारण भारत आगे है। 

Advertisement

भारत ने पहले खराब स्थिति से निकलते हुए कप्तान विराट कोहली (72) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 56) की पारियों के दम पर धीमी विकेट पर 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। फिर मोहम्मद शमी की अगुआई में भारत ने विंडीज को 34.2 ओवरों में 143 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की। 

इस मैच में बेशक भारत की बल्लेबाजी का संघर्ष जारी रहा लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शमी ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

भले ही मोहम्मद शमी 4 विकेट लेने के बाद भी मैन ऑफ द मैच के खिताब से नहीं नवाजे गए लेकिन अपनी गेंदबाजी से दिल जरूर जीता।

Advertisement

इतना ही नहीं मैच के दौरान जब उन्होंने काफी मजे भी लिए। एक तरफ जहां मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेल्डन कॉटरेल के आउट होने पर उनकी नकल उतारी तो वहीं मैच में जब फेबियन एलन बुमराह के द्वारा  एलबीडब्लू आउट हुए तो फील्ड अंपायर के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार