Mohammed shami Advise to Umran Malik: भारत ने न्यूजीलैंड को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब कीवी टीम तीसरे वनडे में अपना सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी। भारत की इस जीत में भारतीय गेंदबाज़ों ने अहम भूमिका निभाई। खासकर मोहम्मद शमी ने तो न्यूज़ीलैंड की पावरप्ले में ही कमर तोड़ डाली।

Advertisement

इस पूरे मैच में शमी ने सिर्फ 6 ओवर किए और 18 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। इस मैच के बाद युवा उमरान मलिक ने मोहम्मद शमी के साथ एक इंटरव्यू किया जिसमें उमरान ने शमी से कई सवाल पूछे लेकिन इंटरव्यू खत्म होते-होते शमी ने भी उमरान को एक खास सलाह दी और उन्होंने कहा कि अगर उमरान इस चीज़ पर काम कर लेते हैं तो वो दुनिया पर राज करेंगे। 

Advertisement

उमरान को सलाह देते हुए शमी कहते हैं, आपके लिए भी एक चीज़ कहना चाहूंगा, बहुत दम है, भविष्य अच्छा है। तो आपके लिए मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप आगे अच्छा करें। बस एक ही चीज़ की सलाह देना चाहूंगा कि जितनी आपके पास पेस है मुझे नहीं लगता कि आसान है उस पेस को खेलना, बस हमें थोड़ा सा लाइन और लेंग्थ पर काम करना है और अगर हम उसे कंट्रोल कर लेंगे तो दुनिया पर राज करेंगे, ये दुआ है मेरी आपके लिए।'

इस इंटरव्यू का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो अभी तक उमरान ने एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन जैसा कि भारत सीरीज जीत चुका है और आखिरी मैच के नतीजे का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा ऐसे में आपको उमरान मलिक खेलते हुए दिख सकते हैं। इस सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार