गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने शुक्रवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शमी ने चेन्नई की पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉनवेल (1) को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। शमी ने अपने कोटे के चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कॉनवे के अलावा शमी ने शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

कॉनवे के विकेट के साथ शमी ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। इस आकड़े तक पहुंचने वाले वह 18वें गेंदबाज औऱ कुल आठवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। बतौर तेज गेंदबाज उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव,संदीप शर्मा,आशीष नेहरा, विनय कुमार और जहीर खान ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा शमी पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने बिना एक मैच में 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए 100 विकेट पूरे किए हैं। 2013 में डेब्यू करने वाले शमी ने अपना पहला,50वां और 100वां विकेट बल्लेबाज को बोल्ड कर के लिया है। शमी ने आईपीएल का 1111वां विकेट चटकाया है। 

गौरतलब है कि शमी ने पिछले साल गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे। 

इस मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। गायकवाड़ ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 50 गेंदों में चार चौकों औऱ नौ छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार