IND vs PAK, T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार (9 जून) को न्यूयॉर्क में हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है जिससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इंडियन प्लेइंग (Indian Playing XI) इलेवन का चुनाव किया है। शमी ने टीम में एक बदलाव किया है और विराट कोहली  (Virat Kohli) की बैटिंग पॉजिशन को भी बदल दिया है।

Advertisement

यशस्वी की हुई एंट्री, अक्षर को कर दिया बाहर

Advertisement

मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो इंडिया-पाकिस्तान मैच पर बात करते दिखे। यहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए इंडियन प्लेइंग इलेवन भी चुनी जिसमें उन्होंने बड़ा बदलाव किया।

दरअसल, मोहम्मद शमी चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल की टीम में जगह बने और वो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग भी करें। वहीं शमी के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली को ओपनिंग करने के लिए नहीं, बल्कि नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए।

ये भी जान लीजिए कि शमी ने इंडियन टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। अक्षर ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के पिछले मैच में 1 ओवर करके एक विकेट झटका था।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए चुनी इंडियन प्लेइंग इलेवन

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार