जसप्रीत बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन जब बुमराह की वापसी होगी तो निश्चित तौर पर कुछ खिलाड़ियों को अपनी जगह टीम से गंवानी पडे़गी। हाल ही में जसप्रीत बुमराह नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस भी करते नज़र आए हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनकी बुमराह की वापसी के बाद भारतीय टीम और प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है। 

Advertisement

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)

Advertisement

बीते समय में मोहम्मद शमी बहुत अच्छी लय में नजर नहीं आएं। दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह एक ऐसे युवा तेज गेंदबाज़ के तौर पर उभरे हैं जिन्होंने सभी को प्रभावित किया है। आगामी समय मोहम्मद शमी के लिए काफी कठिन हो सकता है। जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद शमी के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा। यह भी हो सकता है कि उन्हें ड्रॉप किया जाए।

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

गोल्डन आर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। दरअसल, जहां एक तरह शार्दुल विकेट टेकर की भूमिका निभाते हैं, वहीं दूसरी तरह उनकी इकॉनमी रेट परेशानी का विषय बनी हुई है। बीते समय में देखा गया है कि उन्हें बाकी खिलाड़ियो की तुलना में ज्यादा मौके नहीं मिले ऐसे में यह संभव है कि आगामी समय में शार्दुल बुमराह की वापसी के बाद इंडियन टीम में अपनी जगह खो दें।

Advertisement

हर्षल पटेल (Harshal Patel)

उभरते सितारो के बीच हर्षल पटेल के लिए भी भारतीय वनडे टीम में जगह बना पाना काफी कठिन हो गया है। हर्षल पटेल का बीता प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है। हालांकि इसके बावजूद हर्षल को बीच-बीच में टी20 फॉर्मेट में मौके मिल रहे हैं, लेकिन बुमराह की वापसी के बाद हर्षल के लिए यह कुछ मौके भी लगभग खत्म हो जाएंगे। हर्षल अगर अपने प्रदर्शन में बेहतरी नहीं करते हैं तो उन्हें आगामी समय में पूरी तरह से ड्रॉप किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार