टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। इस बीच हसीन जहां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनपर यूजर्स का गुस्सा फूटा है। हसीन जहां ने  फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'मम्मी की प्यारी बेटी।'

Advertisement

इस तस्वीर के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स हसीन जहां को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'बैंक डिपोजिट है ये इसका बदले में पैसे मिलते रहेंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले वाली दुकान चल रही है लालची औरत।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी के साथ फोटो क्यों नहीं डाल रही हो।'

Advertisement

बता दें कि मोहम्‍मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ वक्त पहले उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। पत्नी हसीन जहां से विवाद के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी छोटी बच्ची आयरा के काफी करीब हैं।

मोहम्मद शमी को आए दिन अपनी बच्ची की तस्वीर पोस्ट करते हुए देखा गया है। शमी हसीन जहां से पहली बार 2012 में आईपीएल के मैच के दौरान मिले थे। हसीन जहां केकेआर की चीयरलीडर रह चुकी हैं जब शमी केकेआर टीम का हिस्सा थे। 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी कर ली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार