आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, केकेआर के लिए आंद्रे रसल एक बार फिर से फ्लॉप रहे और दो गेंदों में 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। रसल को मोहम्मद सिराज ने आउट करके केकेआर को बड़ा झटका दिया।

Advertisement

ये 19वें ओवर की आखिरी गेंद थी जिस पर रसल पूरी तरह से चूक गए। सिराज ने एक शानदार यॉर्कर डाली जिसका रसल के पास कोई जवाब नहीं था और जब तक उनका बल्ला आता गेंद उनकी गिल्लियां उड़ा चुकी थी। सिराज की इस गेंद पर रसल की जगह अगर कोई और बल्लेबाज भी होता तो वो भी शायद बोल्ड हो जाता। मजे की बात ये थी कि सिराज ने इस शानदार गेंद से पहले तीन गेंदों में 14 रन लुटा दिए थे। 

Advertisement

सिराज की इस शानदार यॉर्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर केकेआर की पारी की बात करें तो जेसन रॉय और नारायण जगदीसन ने केकेआर के लिए 9 ओवर में 82 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों का स्टार्ट देखकर ऐसा लग रहा था कि ये दोनों बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाएंगे लेकिन आरसीबी के तेज़ गेंदबाज विजयकुमार विषक ने एक ही ओवर में दोनों को आउट करके मैच का रुख पलट दिया।

इसके बाद केकेआर की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही थी लेकिन कप्तान नितिश राणा और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर फिर से पारी को संभाला और एक बड़े स्कोर की नींव रखी। अंत में रिंकू सिंह ने डेविड वीज़ा के साथ मिलकर कुछ शानदार शॉट्स लगाए और अपनी टीम को 200 के आंकड़े तक पहुंचाया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर के गेंदबाज आरसीबी को 200 से पहले रोक पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार