Mohammed Siraj Six Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑल आउट हुई। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने फैंस को वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विव रिजर्ड्स (Viv Richards) की याद दिला दी और श्रीलंकाई स्पिनर केशरा नुवांथा (Keshara Nuwantha) को खड़े-खड़े गगनचुंबी छक्का मारा।

Advertisement

मोहम्मद सिराज का ये मॉन्स्टर सिक्स भारतीय टीम की पहली पारी के 111वें ओवर में देखने को मिला। यहां केशरा नुवांथा ने अपना तीसरा गेंद 79.1 kph की रफ्तार से फुल लेंथ पर फेंका था जिस देखकर मोहम्मद सिराज की आंखें चमक गई। वो ऐसी ही किसी गेंद का इंतजार कर रहे थे और उन्होंने इसका पूरा फायदा भी उठाया।

सिराज ने श्रीलंकाई टीम को अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और गेंद को अपने बैट से मिडिल करके लॉन्ग ऑन के ऊपर से मॉन्स्टर छक्का मारा। ये शॉट देखकर मेजबान टीम के खिलाड़ी भी हैरान थे। Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि गॉल टेस्ट में मोहम्मद सिराज 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। अब तीसरे दिन के खेल में वो गेंदबाज़ी से जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने 4 ओवर डालकर 12 रन देते हुए 1 विकेट चटका लिया है। उन्होंने श्रीलंका सलामी बल्लेबाज़ निशान मदुश्का को जीरो के स्कोर पर आउट किया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका टीम 11 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन जोड़ चुकी है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार