India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 327 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

भारतीय गेंदबाज़ी के दौरान मोहम्मद सिराज पूरे रंग में नजर आए और अफ्रीकी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ रस्सी वैन डर डूसेन को पवेलिनय की राह दिखाई। डूसेन का विकेट लेने के बाद सिराज ने रोनाल्डो स्टाइल में जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटित हुई जब गेंद डूसेन के बल्ले का किनारा लेते हुए गल्ली में खड़े हुए रहाणे के हाथों में चली गई। जैसे ही रहाणे ने कैच पकड़ा वैसे ही सिराज हवा में रोनाल्डो की तरह उछले और उनकी तरह ही जश्न मनाने लगे।

फिलहाल अफ्रीकी बल्लेबाज़ी संघर्ष करते हुए नजर आ रही है और अभी तक जिस तरह से ये विकेट खेल रहा है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि बारिश की वजह से एक दिन धूलने के बावजूद इस मैच का नतीजा मिलने वाला है।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार