लखनऊ में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान टीम इंडिया मैदान पर काफी सुस्त दिखी। इस मैच में भारतीय फील्डर्स ने कुल तीन कैच छोड़े और इसी के चलते मेहमान टीम ने बल्ले से खराब शुरुआत करने के बावजूद अच्छी वापसी की और निर्धारित 40 ओवरों में 249 रन बनाए। सीनियर बल्लेबाज डेविड मिलर ने ड्रॉप कैच का पूरा फायदा उठाते हुए महज 63 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली। मिलर को हेनरिक क्लासेन के रूप में एक सक्षम साथी मिला जिन्होंने नाबाद 74 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, क्लासेन को भी मोहम्मद सिराज ने डेथ ओवरों के दौरान एक जीवनदान दिया। क्लासेन ने अवेश खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन अच्छा नहीं था जिसके चलते गेंद बहुत ऊपर चली गई, लेकिन इस शॉट में दूरी नहीं थी और सिराज डीप मिड-विकेट से दौड़े और उनके पास सेटल होने के लिए काफी समय था, लेकिन फिर वो लड़खड़ा गए और आसान से कैच को छोड़ दिया।

Advertisement

सिराज ने इसके अलावा टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भी आसान सा कैच छोड़ा था। सिराज को उनकी नादानियों के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और फैंस उनको बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि सिराज पैदा ही कैच छोड़ने के लिए हुए हैं। जबकि एक और फैन ने कहा, ये सिराज को क्या हो गया है इतने कैच क्यों छोड़ रहा है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से भारतीय फील्डिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार