मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे उनके 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई घरेलू करियर का समापन हो गया। 39 साल के हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए सभी फ़ॉर्मेट में कुल 420 मैच खेले हैं।
उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग 16 के लिए कॉन्ट्रैक्ट न मिलने के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फ़ैसला किया है।
फरवरी में हेनरिक्स की पीठ की सर्जरी हुई थी और उनकी कप्तानी में सिक्सर्स की टीम बिग बैश लीग 15 के फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने पिछले सीजन वनडे कप में न्यू साउथ वेल्स के लिए सिर्फ पांच मैच खेले थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बैश के दूसरे क्लबों से भी दिलचस्पी दिखाई गई थी, लेकिन उन्होंने कहीं और न जाने का फ़ैसला किया।
हेनरिक्स ने कहा,"मुझे बिग बैश लीग की दूसरी टीमों से भी ऑफ़र मिले थे, लेकिन कहीं और जाना मुझे सही नहीं लगा। थोड़ा सोचने-विचारने के बाद, मैंने तय किया है कि अब मेरे लिए बीबीएल करियर और न्यू साउथ वेल्स के साथ खेलने की ज़िम्मेदारियों को अलविदा कहने का समय आ गया है... और मैं अपनी ज़िंदगी के अगले पड़ाव की ओर देखना चाहता हूं।"
हेनरिक्स ने आगे कहा, "पिछले 22 सालों से एक प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर क्रिकेट को अपना काम बना पाना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात रही है। जिन लोगों के साथ मुझे खेलने और काम करने का मौका मिला, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। अगर वे रिश्ते और उनके प्रति मेरी गहरी परवाह न होती, तो मुझे यकीन है कि मैं इस दिन तक बहुत पहले ही पहुंच गया होता।"
तीन बार के बिग बैश लीग चैंपियन रहे हेनरिक्स ने बीबीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 154 मैच खेले हैं। उन्होंने सिक्सर्स के लिए सबसे ज्यादा 3410 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 से 2021 के बीच में 4 टेस्ट, 16 वनडे औऱ 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।
Also Read: LIVE Cricket Score
वह अगले महीने होने वाले 2028 पुरुष T20 वर्ल्ड कप के यूरोपियन क्वालिफायर में पुर्तगाल के लिए खेलेंगे, जो उनका जन्म स्थान भी रहेगा।