ढाका, 30 अक्टूबर | बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए महमुदुल्ला को टीम की कप्तानी सौंपी है जबकि मोमिनुल हक को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। बीसीबी ने यह फैसला आईसीसी द्वारा शाकिब अल हसन पर दो साल का बैन लगाने के बाद लिया है। इससे पहले शाकिब बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान थे।

Advertisement

भारत दौरे के लिए अब शाकिब की जगह तैजुल इस्लाम को टेस्ट और टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

 
Advertisement

इसके अलावा चोटिल मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह अबु हैदर रॉनी और निजी कारणों से दौरे से अपना नाम वापस लेने वाले ओपनर तमीम इकबाल की जगह मोहम्मद मिथुन को टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

भारत दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम :

टी-20 टीम : सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, महमुदुल्ला (कप्तान), आफिफ हुसैन, मोसद्दक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, अराफात सनी, अल-अमीन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबू हैदर रॉनी, तैजुल इस्लाम।

Advertisement

टेस्ट टीम : शादमान इस्लाम, इमरुल कायेस, सैफ हसन, मोमिनुल हक (कप्तान), लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्ला, मोहम्मद मिथुन, मोसद्दक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमीन हुसैन, इबादत हुसैन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार