Harsha Bharadwaj T20I: सिंगापुर के खिलाफ बंगी में टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर ए के मुकाबले में मंगोलिया क्रिकेट टीम सिर्फ 10 रन पर ऑलआउट हो गई। यह इस फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। साल 2023 में स्पेन के खिलाफ हुए मैच में आइल ऑफ मैन की टीम भी 10 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Advertisement

सिंगापुर की टीम ने 11 रन का लक्ष्य सिर्फ 5 गेंदों में ही हासिल कर लिया, एक विकेट गवाकर। यह इस टूर्नामेंट में सिंगापुर की दूसरी जीत है। वहीं मंगोलिया की चार मैच में चौथी हार है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। 

Advertisement

सिंगापुर के लिए हर्ष भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 3 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जो टी-20 इंटरनेशनल में क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। 17 साल के लेग स्पिनर हर्ष ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके औऱ मंगोलिया की पारी के दौरान पावरप्ले में गिरे छह विकेट में से पांच उन्होंने चटकाए। मंगोलिया की टीम के पांच बल्लेबाज 0 के स्कोर पर आउट हुए 

मंगोलिया ने अपनी पारी में दस ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें से तीन ओर मेडन रहे। उनके लिए चौथे और आखिरी विकेट के लिए साझेदारी 11 गेंदों तक चली, जो कि इस मैच में सबसे बड़ी रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगापुर के लिए राउल शर्मा ने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाया और विलियम सिम्पसन ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर सिंगापुर की जीत सुनिश्चित कर दी।

मंगोलिया और सिंगापुर का पहला विकेट पहली गेंद पर ही विकेट गिरा। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब एक टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के ओपनर पहली गेंद पर आउट हुए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार