6 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि इंग्लैंड के दिग्गज इयोन मॉर्गन चोटिल हो गए है और 4 हफ्ते के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं.
Advertisement
खबरों की मानें तो अभ्यास करते वक्त इयोन मॉर्गन के अंगुठे में चोट लग गई थी जिसके कारण वो अब काउंटी क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले पाएगें।
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के ऑक्शन में इयोन मॉर्गन को किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया था।
इयोन मॉर्गन के चोटिल होने से काउंटी टीम मिडलसेक्स को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि मिडलसेक्स की टीम इस समय अपने चोटिल खिलाड़ियों के बोझ से परेशान है। तेज गेंदबाज स्टीवन फिन भी चोटिल हैं लेकिन वो अभी भी टीम में बने हुए हैं।
गौरतलब है कि स्टीवन फिन पाकिस्तान सुपरलीग के दौरान चोटिल हो गए थे।