5 फरवरी। हेमिल्टन वनडे में रॉस टेलर ने शानदार शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। रॉस टेलर 109 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉस टेलर ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक ठोका। रॉस टेलर ने 73 गेंद पर शतक जमाया। न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड टीम ने बनाया रिकॉर्ड - वनडे में कीवी टीम का यह सबसे बड़ा रन चेस है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 347 रन बनाकर मैच को जीतने में सफलता पाई थी।

Advertisement

रॉस टेलर के अलावा हेनरी निकोल्स ने 78 रन और कप्तान टॉम लैथम ने 69 रनों की पारी खेली। रॉस टेलर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रॉस टेलर ने वनडे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 19वां शतक ठोका है।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम लेने में सफलता पाई। 2 विकेट रन आउट के तौर पर आउट हुए। 

इससे पहले श्रेयस अय्यर के करियर के पहले शतक के अलावा कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल के अर्धशतकों के दम पर भारत ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के सामने 348 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

अय्यर ने मुश्किल समय में आते हुए कप्तान के साथ बेहतरीन साझेदारी की और 107 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। कप्तान कोहली ने उनका अच्छा साथ देते हुए 51 और राहुल ने नाबाद 88 रन बना भारत को 50 ओवरों में चार विकेट पर 347 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने दो विकेट लिए। सोढ़ी और डी ग्रैंडहोम के हिस्से एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार