11 अक्टूबर। दूसरे टेस्ट में विराट कोहली अपने बल्ले से धमाका कर रहे हैं। कोहली 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफल हो गए हैं। ऐसा करते ही कोहली ने महान डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Advertisement

कोहली टेस्ट में बतौर कप्ताान अबतक कुल 9 मौकों पर 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बना पाने में सफल हो गए हैं। ऐसा करते ही कोहली ने डॉन बैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisement

डॉन ब्रैडमैन 8 मौकों पर बतौर कप्तान 150 का स्कोर बनानें में सफल रहे हैं। लारा, माइकल क्लार्क, महेला जयवर्धने और ग्रीम स्मिथ के नाम 7 मौकों पर 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बनानें का रिकॉर्ड का दर्ज है।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक जमाया और इस समय कोहली बड़ी तेजी से रन बनानें की कोशिश कर रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 415 रन है। कोहली 250 गेंद पर 156 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में विराट कोहली ने 24 चौके जड़ दिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार