Glenn McGrath: पूर्व ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से ग्लेन मैक्ग्रा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिसके बारे में फैंस को उनके सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी मिलती ही रहती है। इस बीच ग्लेन मैक्ग्रा के घर में एक नन्हा मेहमान आया है जिसके बारे में खुद ग्लेन मैक्ग्रा ने पोस्ट शेयर कर इमोशनल कहानी बयां की है।

Advertisement

ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह हमारे परिवार का नया हिस्सा है। ये टोटेनहम के पास मेरे भाई के खेत से आया है। इसे जन्म देते ही इसकी मां की मौत हो गई। मेरी बेटी मैडिसन ने जोर देकर कहा कि हम उसे बचाएं और वह हमारे साथ आए और हमारे साथ रहे। वह अब सनशाइन कोस्ट में खुश है।'

Advertisement

दरअसल, ग्लेन मैक्ग्रा ने एक भेड़ के बच्चे को अपने घर लाया है जिसके साथ उन्होंने कई क्यूट तस्वीर भी शेयर की है। ग्लेन मैक्ग्रा के इस गेस्चर के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि ग्लेन मैक्ग्रा ना केवल ऑस्ट्रेलिया के बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं।

ग्लेन मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट 250 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 563 विकेट हैं वहीं वनडे क्रिकेट में इस गेंदबाज ने 381 विकेट झटके हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने 14 आईपीएल मैच भी खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 12 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार