Most Test Runs For India Since 2020: पिछले कई सालों में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम तीन में से दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। आइए जानते हैं 2020 से टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

ऋषभ पंत

Advertisement

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस दौरान 64 टेस्ट पारी खेली, जिसमें 44.55 की औसत से 2673 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 6 शतक जड़े हैं। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह भारत के टॉप स्कोरर है। 

शुभमन गिल

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस दौरान सबसे ज्यादा 69 टेस्ट पारी खेली। जिसमे उन्होंने 41.36 की औसत से 2647 रन बनाए और उन्होंने सबसे ज्यादा 9 शतक जड़े। 

यशस्वी जायसवाल

Advertisement

2023  में डेब्यू करने वाले भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जायसवाल ने 46 पारियों में 50.29 की औसत से 2209 रन बनाए, जिसमें 6 शानदार शतक जड़े। 

रोहित शर्मा

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान 63 पारियों में 36 की औसत से 2160 रन बनाए। जिसमें रोहित के बल्ले से 6 शतक है। 

Advertisement

रविंद्र जडेजा

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 69 पारियों में 30.73 की औसत से 2028 रन बनाए। इस दौरान जडेजा ने 4 शतक भी जड़े। 

गौरतलब है कि इन 5 खिलाड़ियों में रोहित के अलावा सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा थे और सभी ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नोट: यह आंकड़े 6 अगस्त 2025 तक के हैं
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार