पुणे, 29 अप्रैल।  राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने पर मजबूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्टीव स्मिथ के सुपरजाएंट गेंदबाजों ने बैंगलोर की पारी 96 रनों पर ही समेट दी और इस कारण विराट कोहली की टीम 158 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से कोसों दूर रह गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में केवल तीन विकेट के नुकसान पर बेंगलोर के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे बेंगलोर निर्धारित समय पर पूरा नहीं कर पाई और सभी विकेट खोकर केवल 96 रन ही बना सकी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

इस मैच में कप्तान स्मिथ (45), मनोज तिवारी (नाबाद 44), राहुल त्रिपाठी (37) और महेंद्र सिंह धौैनी (नाबाद 21) की मंझी हुई पारी के दम पर पुणे ने 157 रनों का स्कोर बनाया। 
बेंगलोर के लिए सैमुएल बद्री, पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट लिया। धोनी ने अपनी पारी में 80 मीटर लंबा छक्का जमाया जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन्स काफी खुश हुआ।

Advertisement

धोनी ने केवल 17 गेंद पर 21 रन की पारी खेली जिसकी वजह से पुणे 157 रन बनानें में सफल रहा।

 

देखिए वीडियो- 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर के लिए केवल कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 55 रन बनाए। इसके अलावा दूसरे छोर पर खड़ा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका।  इस पारी में पुणे के लिए इमरान ताहिर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं लॉकी फग्र्यूसन को दो और जयदेल उनादकत, डेनियल क्रिस्टन और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार