आईपीएल 2024 के 22वें मैच के बाद एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसके बारे में शायद ही क्रिकेट फैंस ने कभी सोचा होगा। चेन्नई और कोलकाता के बीच हुए इस मैच के बाद एमएस धोनी और गौतम गंभीर एक दूसरे को हंसकर गले लगाते हुए दिखे और ये नजारा देखकर हर क्रिकेट फैन दंग रह गया क्योंकि इस दृष्य से पहले इन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की बातें होती थी लेकिन अब फैंस कह रहे हैं कि एक और लफड़ा खत्म हो गया।

Advertisement

इससे पहले गंभीर और धोनी के बीच झगड़े के बारे में काफी खबरें आई थीं और कुछ हद तक इस चीज के लिए गौतम गंभीर ही जिम्मेदार भी थे क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर कई बार धोनी को लेकर ऐसे बयान दिए जिसे सुनकर कोई भी ये अंदाजा लगा सकता था कि गंभीर और धोनी के बीच कुछ तो गलत चल रहा है लेकिन इस नज़ारे को देखने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) सीज़न के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 7 विकेट से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। सीएसके की इस जीत में हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाते हुए सिर्फ आठ गेंदों के अंतराल में तीन विकेट चटका दिए। इसके अलावा, 35 वर्षीय जडेजा ने मैदान पर दो शानदार कैच भी लपके। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Also Read: Live Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता ने 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 रन, सुनील नारायण ने 27 रन औऱ अंगकृश रघुवंशी ने 24 रन बनाए लेकिन इसके जवाब में चेन्नई ने 2.2 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन, शिवम दुबे ने 28 रन और डेरिल मिचेल ने 25 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार