महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 7 सितंबर के दिन बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने अपनी नई फिल्म “द चेज़” का टीज़र जारी किया। इस टीज़र की सबसे बड़ी चर्चा का कारण थे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी, जो पहली बार एक टास्क फ़ोर्स अधिकारी के अवतार में दिखाई दिए।

Advertisement

माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस टीज़र को साझा करते हुए लिखा, “एक मिशन। दो योद्धा। तैयार हो जाइए एक रोमांचक पीछा देखने के लिए।” इस छोटे वीडियो में धोनी और माधवन, दोनों ही एक्शन से भरपूर मिशन पर नज़र आ रहे हैं। “द चेज़” को वासन बाला ने निर्देशित किया है। दिलचस्प बात ये है कि माधवन ने ये साफ़ नहीं किया कि ये प्रोजेक्ट एक फिल्म है, वेब सीरीज़ है या किसी प्रकार का स्पेशल प्रमोशनल कैंपेन।

Advertisement

इसी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि क्या ये धोनी का बॉलीवुड डेब्यू हो सकता है। हालांकि धोनी अब तक मनोरंजन जगत में विज्ञापनों और कैमियो रोल्स तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने लोकेश कनगराज की तमिल फिल्म “गोट” में भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। मगर इस बार उनकी मौजूदगी कहीं ज़्यादा अहम और आकर्षक लग रही है।

ये टीज़र ऐसे समय आया है जब हाल ही में धोनी को ICC हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया। वो इस सम्मान को पाने वाले 11वें भारतीय हैं। क्रिकेट इतिहास में धोनी का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उन्होंने भारत को 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। इस तरह वो दुनिया के इकलौते कप्तान बने जिन्होंने तीनों प्रमुख आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीते।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर माधवन की बात करें तो 55 वर्षीय आर. माधवन लगातार नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को सरप्राइज कर रहे हैं। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की फ़िल्म “आप जैसा कोई” में फातिमा सना शेख के साथ नज़र आए थे। इसके अलावा वो निर्देशक आदित्य धर की बिग-बजट फ़िल्म “धुरंधर” में भी दिखाई देंगे, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार