पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन क्रिकटरों में की जाती है इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। पूर्व कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन वो अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी कर रहे है और 2024 में एक बार फिर इसी भूमिका में नजर आएंगे। धोनी मैदान के बाहर भी काफी एक्टिव रहते है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब धोनी एक ऐड के लिए लोकप्रिय रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) के साथ काम कर रहे है। धोनी स्टेन की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Advertisement

रैपर और बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन ने हाल ही में क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। वहीं अब ये दोनों एक स्मार्ट वॉच के ऐड के लिए साथ में आये है। अब इस पर फैंस की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है कुछ इसको अच्छा बता रहे है तो कुछ धोनी के इस कदम से नाराज भी है। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी 2024 में भी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, फैंस को अभी भी आश्चर्य है कि क्या वह आगामी सीजन के अंत के बाद भी खेलेंगे। फैंस के बीच उत्सुकता बरकरार रखते हुए सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि केवल धोनी ही बता सकते हैं कि क्या यह उनका आखिरी एडिशन होगा। उन्होंने कहा कि, "मैं नहीं जानता हूं, जहां तक ​​कप्तान की बात है तो वह आपको सीधे जवाब देंगे। वह हमें नहीं बताता कि वह क्या करने जा रहे है।"

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड: एमएस धोनी (कप्तान), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार