धोनी और रोहित के फैंस के बीच बैनर लगाने को लेकर हुई झड़प, हाथापाई के बाद पुलिस ने लिया एक्शन 

Updated: Sun, Aug 23 2020 14:34 IST
Google Search

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के फैंस के बीच हाथापाई का मामला सामनें आया है। यह मामला इतना बढ़ गया की लोकल पुलिस को इसमें दखल देना पड़ा। 

दरअसल, धोनी ने पिछले सप्ताह जब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया तो कोल्हापुर में उनके कुछ फैंस ने धोनी का बड़ा बैनर कोल्हापुर के कुरुंदवाड़ गाँव में लगाया था। इसके बाद जब रोहित शर्मा को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवऑर्ड देने की घोषणा की तो उसी गांव में रोहित के कुछ फैंस ने धोनी के बैनर के पास रोहित का भी एक बैनर लगा दिया।

एक साथ दो बड़े खिलाड़ियों के बैनर लग जाने से इन खिलाड़ियों के फैंस के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की धोनी के एक फैन ने रोहित शर्मा की फोटो फाड़ दी। इसके बाद दोनों के बीच इतनी कहासुनी हुई की बात धोनी के फैन ने गन्ने के खेत में ले जाकर रोहित के फैन की जमकर पिटाई की। 

बाद में लोकल पुलिस ने मामले में दखल दिया और अब दोनों खिलाड़ियों के बैनर को हटा दिया गया है।

बता दें कि धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला 19 सितंबर को यूएई में खेला जायगा। 


Shubham Shah

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें