रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 37 रनों से हरा दिया। सात मैचों में यह चेन्नई की पांचवीं हार है। बैंगलोर के 169 रनों के जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। 

Advertisement

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी इस मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप रहे औऱ 6 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। भले ही इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

धोनी ने अपनी इस पारी के दौरान एक छक्का भी जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा करने वाले वह भारत के तीसरे और दुनिया के 22वें खिलाड़ी बन गए हैं। 

उनसे पहले रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने ही भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया था। रोहित ने इस फॉर्मेट में 375 छक्के और रैना ने 311 छक्के जड़े हैं। 

इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग के दौरान विकेट के पीछे दो कैच भी लपके। इसके साथ ही वह आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दिनेश कार्तिक (104 कैच) को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी के अब आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 106 मैच हो गए हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार