ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में बड़ा इतिहास रच दिया। शानदार 76 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ 1000 टेस्ट रन पूरे किए, बल्कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। 

Advertisement

पर्थ के वाका स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र पिंक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (7 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया। पेरी ने अपनी शानदार 76 रन की पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया और साथ ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

Advertisement

इतना ही नहीं, इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन गईं। इससे पहले यह कारनामा करेन रोल्टन ने किया था, जिन्होंने अपने करियर में 1002 रन बनाए थे। पेरी ने इस दौरान रोल्टन को पीछे छोड़ दिया और अब ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं है। पेरी ने अपनी पारी में कुल 116 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का लगाया।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

  1. एलिस पेरी – 15 मैच | 1006 रन
  2. करेन रोल्टन – 14 मैच | 1002 रन
  3. बीजे क्लार्क – 15 मैच | 919 रन
  4. ईआर विल्सन – 11 मैच | 862 रन
  5. डीए एनेट्स – 10 मैच | 819 रन
  6. पेटा वेरको – 13 मैच | 765 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले दिन भारत की पहली पारी 198 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरुआत की। एलिस पेरी और एनेबेल सदरलैंड ने चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की अहम साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई और टीम ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार