भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुजरात स्थित अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसे लेकर यूपी के चंदौली में युवा भारतीय फैंस ने दावा किया कि फाइनल मैच भारत जीतेगा और ट्रॉफी भारत में ही रहेगी।

Advertisement

यूपी के चंदौली में कुछ युवा क्रिकेटरों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। आयुष भारद्वाज ने कहा कि हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भारत फाइनल जीतेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी के मोर्चे पर वरुण चक्रवर्ती अच्छी गेंदबाजी करेंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड भी एक अच्छी टीम है, वह भी कड़ा मुकाबला देगी।

Advertisement

सत्यम यादव ने कहा कि भारत जीतेगा। हमारी टीम हर क्षेत्र में मजबूत है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एक-दो गेंदबाजों को काफी रन पड़े हैं, लेकिन हर मैच एक नया मैच होता है। हमें उम्मीद है कि फाइनल में हमारे सभी गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे। फाइनल भारत जीतेगा। बस हमें फाइनल मुकाबले में अच्छी फील्डिंग कर 20 से 30 रन बचाने होंगे।

उन्होंने कहा कि फिन एलन के अलावा न्यूजीलैंड के पास अच्छे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द फिन एलन को आउट करना होगा, नहीं तो वे भारत के लिए खतरा हो सकते हैं।

सत्यम यादव ने कहा कि भारत जीतेगा। हमारी टीम हर क्षेत्र में मजबूत है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एक-दो गेंदबाजों को काफी रन पड़े हैं, लेकिन हर मैच एक नया मैच होता है। हमें उम्मीद है कि फाइनल में हमारे सभी गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे। फाइनल भारत जीतेगा। बस हमें फाइनल मुकाबले में अच्छी फील्डिंग कर 20 से 30 रन बचाने होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

विशाल जायसवाल ने कहा कि पिछले दो मैच में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को जिताने का काम किया है। फाइनल मुकाबले में वह अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वे शतक से चूक गए थे, लेकिन फाइनल में संजू सैमसन शतक लगाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार