चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

धोनी ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने ही यह कारनामा किया है। 

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में धोनी के लिए 4687 रन, भारत के लिए 1617 रन, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 574 रन और झारखंड के लिए 123 रन बनाए। 

19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल में 19वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 19वें ओवर में 36वां शतक जड़ा है। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स की बराबरी की, जिन्होंने आईपीएल करियर के दौरान 19वें ओवर में 36 छक्के जड़े थे।

मुकाबले की बात करें तो चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा (50 रन) और शिवम दुबे (49 रन) ने चेन्नई के लिए शानदार पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार